भिवानी: आईटीआई में विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम का आयोजन
उपायुक्त साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर संस्थान में प्रशिक्षुओं द्वारा निर्मित मॉडल्स की प्रदर्शनी तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।