बालोद: तांदुला नदी पर नेवारीकला-ओरमा के बीच बनेगा एनीकट-रपटा, 18 करोड़ की परियोजना से 6 गांव होंगे सीधे जुड़े
Balod, Balod | Apr 21, 2026 बालोद ब्लॉक के ग्राम नेवारीकला और ओरमा के बीच तांदुला नदी पर एनीकट सह रपटा पुल निर्माण का प्रस्ताव एक बार फिर शासन के बजट में शामिल किया गया है। प्रस्ताव के दोबारा शामिल होने से ग्रामीणों की उम्मीदें बढ़ गई हैं, हालांकि अब तक प्रशासकीय स्वीकृति नहीं मिल पाने के कारण काम शुरू नहीं हो सका है।