जैतहरी: धनगंवा बीट में तीन हाथी डटे, वन विभाग अलर्ट, रात में जंगल की ओर न जाने की अपील, निगरानी जारी
वहीं धनगंवा बीट के जंगल में मौजूद तीन हाथियों के समूह के बाहर निकलने की कोई सूचना नहीं है। स्थिति को देखते हुए वन विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है। अनूपपुर वन मंडलाधिकारी डेविड वेंकटराव ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, रात में अकेले जंगल या खेत की ओर न जाने तथा वन विभाग की गश्ती टीम का सहयोग करने की अपील की है।