बेगूसराय: बेगूसराय SP के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाया गया वाहन जांच अभियान, दिए कई निर्देश
बेगूसराय एसपी मनीष के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख चौक-चौराहे, बाजार, शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा पर गहन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.