चतरा: गिद्धौर में झारखंड ग्रामीण बैंक के पास कार बिजली के खंभे से टकराई, कोई अप्रिय घटना नहीं
Chatra, Chatra | May 4, 2026 चतरा हजारीबाग मुख्य पथ स्थित गिद्धौर के झारखंड ग्रामीण बैंक समीप एक कार ने सोमवार के करीब सवा 8 बजे बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे बिजली का खंभा टूट गया।घटना से लोगों में अफरा तफरी मच गया।बताया गया कि घटना के समय बिजली करंट कटा हुआ था।इस कारण से कोई अप्रिय घटना नहीं घाटी।घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कार को थाना ले गए।