माण्डलगढ़: काछोला में भजनों पर श्रद्धालु झूमे, विधायक गोपाल खंडेलवाल भी हुए शामिल
काछोला में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, विधायक गोपाल खंडेलवाल हुए शामिल काछोला के बगीची चौक स्थित सार्वजनिक धर्मशाला में श्री बजरंग मानस मंडल के तत्वावधान में आज रविवार दोपहर करीब 2 बजे भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भजन गायकों ने संगीतमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया, वहीं महिलाओं ने भजनों पर नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।