धामपुर: नहटौर नूरपुर मार्ग पर गांव खंडसाल के पास सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल, महिला को जिला अस्पताल किया गया रैफर
Dhampur, Bijnor | Jun 28, 2026 धामपुर के गांव सालावा निवासी ब्रह्मदत्त अपनी पत्नी सुनीता के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।नहटौर-नूरपुर मार्ग पर खंडसाल के पास माहे से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। जिसमे दोनो घायल हो गए। इसके अलावा गांव बालापुर निवासी विरेन्द्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।घटना शनिवार की रात करीब नौ बजे की है।