बांसवाड़ा: बड़ा हादसा टला: कोतवाली क्षेत्र में सर्किट हाउस के बाहर अचानक गिरा विशाल पेड़, बिजली के तार टूटे
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस के मुख्य गेट के बाहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां बिना किसी आंधी या तूफान के एक भारी-भरकम पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से वहां से गुजर रही बिजली की लाइन के तार टूट गए, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। गनीमत रही कि कोई मौजूद नहीं था।