खालवा: खंडवा पुलिस ने अनोखे अंदाज़ में दी विदाई, गाजे-बाजे के साथ बग्गी पर बैठे उप निरीक्षक
Khalwa, Khandwa | May 30, 2026 खंडवा कोतवाली थाना परिसर में उप निरीक्षक सुरेश जाधव के सेवानिवृत्ति अवसर पर भव्य एवं यादगार विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका सम्मान अनोखे अंदाज में किया। इस दौरान सुरेश जाधव को सजी-धजी बग्गी पर बैठाकर गाजे-बाजे और पुष्पवर्षा के साथ विदाई दी गई। समारोह में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।