शुजालपुर में सांदीपनि सीएम राइज स्कूल की 12वीं की छात्रा सत्ताक्षी बकोदिया की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। घटना 8 दिसंबर की दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद हुई। परिजनों ने इसे सामान्य हादसा मानने से मना करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। छात्रा के पिता मुकेश बकोदिया समाज के लोगों के साथ शुजालपुर मंडी पुलिस थाने पहुंचे। और निष्पक्ष जांच की मांग की है।