वाराणसी की सबसे बड़ी साइबर ठगी का खुलासाः 6 आरोपी गिरफ्तार, बैंक का रीजनल हेड-कैशियर मांस्टरमाइंड
Sadar, Varanasi | Mar 20, 2024 वाराणसी की सबसे बड़ी साइबर ठगी को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड और हैकर्स को साइबर क्राइम सेल ने दबोच लिया है। सेंट जांस मड़ौली की रिटायर्ड शिक्षिका से तीन करोड़ 55 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले बैंककर्मी ही निकले। गिरोह में शामिल एक ICICI बैंक लखनऊ का रीजनल हेड तो दूसरा HDFC बैंक का कैशियर है, दोनों आपस में सगे भाई हैं।