धौलपुर: गांधी पार्क में कांग्रेसियों ने मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि
धौलपुर। जिला कांग्रेस कमेटी धौलपुर की ओर से शहर के एकीकृत पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में उन्हें याद करते हुए 2 मिनट का मौन धारण रखा गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य व अहिंसा की पुजारी थे।