नरसिंहपुर: कलेक्टर के निर्देशन में करेली बायपास पर परिवहन यात्री बसों की चेकिंग।
कलेक्टर के निर्देशन में जिला परिवहन एवं यातायात पुलिस द्वारा करेली बाईपास पर रात्रि कालीन दूरस्थ परिवहन यात्री बसों की चेकिंग की गई। इस दौरान चार वाहनों पर 23000 रुपए की चलानी कार्रवाई की गई। साथ ही रात्रि कालीन समय में संचालित होने वाली बसों को करेली शहर के अंदर से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे आम नागरिको को असुविधा न हो।