नरसिंहपुर: स्टेशनगंज थाने में पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जिला मुख्यालय के पुलिस थानों से जुड़ी आम जनता की समस्याओं और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार को स्टेशनगंज थाना में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के वरिष्ठजनों के साथ व्यापारी, जनप्रतिनिधी, डॉक्टर व अधिवक्ता सहित आम जनता मौजूद रही। जिनसे एसपी ने सीधा संवाद कर उनसे थाना सम्बंधित समस्याओं को सुना।