नरसिंहपुर: पीजी कॉलेज आडिटोरिम में मनाया गया श्री अन्न प्रोत्साहन मेला एवं वृहद प्रदर्शनी, कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन
नरसिंहपुर के पीजी कॉलेज आडिटोरिम में आज 3 मार्च को राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्य मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत श्री अन्न प्रोत्साहन मेला एवं श्री अन्न से निर्मित उत्पादों पर वृहद प्रदर्शनी का आयोजन किया जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आयोजन का उद्घाटन किया।