अवंतिपुर बड़ोदिया: पाड़लिया में जल गंगा संवर्धन अभियान, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प
शाजापुर। ग्राम पाड़लिया में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया। कार्यक्रम में जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन और अधिक से अधिक वृक्षारोपण की आवश्यकता पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और आज की छोटी-छोटी पहल आने