मंडी: NH निर्माण से थलौट गांव में आई दरारें, 55 परिवारों के घर खतरे में, केंद्रीय मंत्री टम्टा ने लिया जायजा
Mandi, Mandi | Sep 14, 2025 मंडी के नगवाईं में फोरलेन निर्माण के लिए की गई कटाई से थलौट गांव के लिए संकट खड़ा हो गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने रविवार दोपहर 1 बजे क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित थलौट गांव के निवासियों से मुलाकात की।