मेरठ: SSP ऑफिस पर महिला ने हाथ की नस काटकर किया सुसाइड का प्रयास, एप्लिकेशन और पेपर में लगाई आग, मचा हड़कंप
Meerut, Meerut | Oct 21, 2024 एक महिला सोमवार को करीब 12 बजे अपने हाथ में चाकू लेकर एसएसपी पहुंच गई। महिला ने एसएसपी ऑफिस पर हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए हाथ में लिए चाकू से अपने हाथ की नस को काटने का प्रयास करने लगी,तभी ऑफिस पर तैनात पुलिसकर्मी महिला के पास पहुंचे और उसके हाथ से चाकू को छीन लिया। महिला का कहना था कि,वह इंसाफ के लिये दो साल से अधिकारियों के चक्कर काट रही है।