बरहट थाना ने स्वच्छता, अनुशासन और बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जमुई जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। SP विश्वजीत दयाल के औचक निरीक्षण में थाना परिसर की साफ-सफाई, पौधरोपण व अन्य कार्य सराहनीय पाया गया। इस उपलब्धि के लिए थानाध्यक्ष कुमार संजीव को 2000 रुपये नकद प्रोत्साहन राशि दी गई। उक्त जानकारी मंगलवार को 10 बजे दी।