धनौरा: गजरौला शहर के कई स्थानों पर शनि देव बाबा के जन्मदिन पर भंडारे का आयोजन
भगवान शनि जन्मोत्सव के अवसर शनि सेना ने भगवान शनि देव की विधि विधान से पूजा अर्चना करके विशाल भंडारा आयोजित किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर के बुधबाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया गया। शनि सेना के कार्यकर्ताओं ने भगवान शनिदेव को तेल चढ़ाया और विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।