मिर्ज़ापुर: प्रशासनिक भवन विंध्याचल में मेला संपन्न कराने के लिए डीएम-एसपी ने सुपर जोन, जोन और सेक्टर अधिकारियों के साथ की बैठक
विंध्याचल स्थित प्रशासनिक भवन में सोमवार की रात 8:00 बजे जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने सुपर जोन, जोन, सेक्टर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नवरात्रि मेला को सकुशल और निर्बाध रूप से संपन्न कराना था।