जगाधरी: रायपुर: ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाला आरोपी पुलिस स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार
शनिवार को 5:30 बजे पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस के स्पेशल सेल के इंचार्ज अनिल कुमार ने सूचना के आधार पर रायपुर से शाकीर नामक युवक को गिरफ्तार किया है। जो की ट्रैक्टरों की बैटरी चोरीकरने का काम करता था। उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और यहां पर रायपुर में किराए के मकान पर रहता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।