जगाधरी: यमुनानगर: पंजाब की तरह हरियाणा के किसानों को भी मिले मुआवजा, आप ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष राहुल भान ने बताएं कि जिस तरह से बरसात से किसानों का नुकसान हुआ है। जो मुआवजा पंजाब सरकार दे रही है उसी तर्ज पर हरियाणा सरकार भी किसानों को मुआवजा देने का काम करें। ताकि किसान खुशहाल हो सके। इन सब को लेकर उन्होंने जिला उपयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर एक ज्ञापन दिया।