जगाधरी: गंगानगर कॉलोनी में दंपति ने 16 वर्षीय किशोर से की मारपीट, पिता ने पुलिस से की शिकायत
संजीव कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया उसका 16 वर्षीय लड़का जब घर आ रहा था तो गली के ही दंपति ने उसे रास्ता रोक कर उसकी मारपीट की। लोग एकत्रित हुए तो इस बात का पता लगा। इसके बाद जब पूछताछ की तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।