जगाधरी: यमुनानगर कांग्रेस की नव नियुक्त ग्रामीण जिला प्रधान की अध्यक्षता में पहली बैठक आयोजित, जगाधरी विधायक भी मौजूद रहे
कांग्रेस पार्टी के द्वारा हाल ही में हरियाणा के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। जिसके चलते नरपाल सिंह ग्रामीण अध्यक्ष की अध्यक्षता में आज पहली बैठक का आयोजन यमुनानगर में किया गया। जिसमें जगाधरी से विधायक चौधरी अकरम खान भी मौजूद रहे। और पार्टी आगामी नीतियों की कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए पार्टी को मजबूत करने की बात कही।