महाराजगंज: शेखपुर समोधा बाईपास चौराहे के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप खाई में पलटा, चालक को मामूली चोट आई, टला बड़ा हादसा
7 जुलाई मंगलवार की शाम 7:00 बजे एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। अनियंत्रित होने के बाद दो बार पलटने के बाद खाएंगे गिरा। घटना को देख आसपास के लोग हैरान रह गए। आनन-फानन पिकअप में फंसे चालक को बाहर निकाला, और मार्ग पर मौजूद पुलिस कर्मियों के द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। गनीमत रही कि चालक को मामूली रूप से चोट आई है।