बांसजोर: प्रस्तावित सोशल ऑडिट को लेकर बीआरसी जलडेगा में बैठक,दिए गए दिशा निर्देश
समग्र शिक्षा एवं पीएम पोषण योजना के तहत प्रस्तावित सोशल ऑडिट को लेकर बुधवार को जलडेगा प्रखंड में जलडेगा एवं बांसजोर के पांच विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की आवश्यक तैयारी संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन कुमार गोस्वामी ने की। बैठक में सोशल ऑडिट के सफल संचालन हेतु आवश्यक दस्तावेजों की तैयारी, अभिलेखों के संधारण, यो