खड़गपुर: कच्ची मोड खड़गपुर के समीप ट्रक को साइड देने में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त दो लोग घायल, एक रेफर
हवेली खड़गपुर - तारापुर मुख्य मार्ग स्थित कच्ची मोड़ के समीप पिकअप वाहन अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे गड्ढे में गिरा . जिसमें सवार चालक एवं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए . स्थानीय लोगों की सहायता से घायल चालक तथा महिला को खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायल महिला को मुंगेर रेफर कर दिया।