पत्थलगांव: करूमहुआ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत
पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर करूमहुआ के पास गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर की ओर से आ रही एक कार ने करूमहुआ के पास बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप