गोला: गगहा में गलत दिशा से आ रही हंटर जीप ने कार को मारी टक्कर, पलटी जीप से भिड़ी बाइक, तीन युवक घायल
Gola, Gorakhpur | Jun 21, 2026 गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यूको बैंक गगहा के सामने स्थित ओवरब्रिज पर गलत दिशा से आ रही हंटर जीप की कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हंटर जीप अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गई। कार में लगे एयरबैग खुल जाने से उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए।