सिंगरौली: बरगवां पुलिस ने छेड़छाड़ के पुराने मामले में दो को किया गिरफ्तार
जिला सिंगरौली के बरगवां पुलिस ने छेड़छाड़ के पुराने मामले में दो को किया गिरफ्तार।पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के द्वारा अवैध कार्यों में सलिप्त एवं वांछित अपराधियों के धर पकड़ के अभियान के तहत एसडीओपी मोरवा के निगरानी में बरगवां थाना निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा के सतत निगरानी में उनके टीम के द्वारा पतासाजी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।