हंडिया: छात्रा ने प्रयागराज में एम्स की मांग उठाई, वीडियो हुआ वायरल
हंडिया तहसील क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की रहने वाली कक्षा 6 की छात्रा एकता यादव ने प्रधानमंत्री से प्रयागराज में एम्स (AIIMS) बनवाने की मांग की है। छात्रा ने अपने संदेश में जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत बताते हुए एम्स स्थापना की अपील की।इस संबंध में छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे सामने आया।