सोरांव थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के सौदे को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सेवक यादव नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उन्हें पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर राजेंद्र कुमार यादव ने 85 लाख रुपये की ठगी की है। इस संबंध में सोरांव थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। सेवक यादव ने 1 जुलाई 2025 को राजेंद्र यादव को 85 लाख रुपये का भुगतान किया ।