हाथरस: बिजली कटौती को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा, स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर बिजली विभाग के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी में घंटों की बिजली कटौती के बाद स्थानीय लोगों का बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा फूट गया। स्थानीय महिला पुरुषों ने अपने घरों से निकलकर मोहल्ले में एकत्रित होकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। स्थानीय लोगों ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा घंटो से बिजली की कटौती की गई है।