सीतापुर: जलालपुर के पास तेज रफ्तार दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के जलालपुर के पास तेज रफ्तार दो बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने से एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण घायल को सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा जहां उपचार जारी है।