दलौदा: 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान: मंदसौर पुलिस ने जिले में 1600 नागरिकों को साइबर सुरक्षा का दिया संदेश
मंदसौर पुलिस ने 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत पिपलियामंडी, भावगढ़, मल्हारगढ़, नारायणगढ़ सहित जिलेभर में करीब 1600 नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। लोगों को संदिग्ध लिंक, ओटीपी और बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई,साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई,