पूर्णिया पूर्व: रजिगंज घाट टोला में चोरी के आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, की पिटाई
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजीगंज घाट टोला में बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने चोरी करने के आरोपी युवक को पकड़ लिया।जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई की।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्मैकरों का तांडव इतना बढ़ गया है कि आय दिन छोटी मोटी चोरी होते रहती है।जिससे हम लोग काफी परेशान हैं।जिसके बाद बहुत मुश्किल से आज आरोपी युवक को पकड़े हैं इसे पुलिस के हवाले करेंगे।