मंझनपुर: बाकरगंज में पैसे न मिलने पर युवक ने खा लिया जहर, पिता की हुई दर्दनाक मौत, बेटे ने बताया- शराब के लिए मांग रहे थे ₹100
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव निवासी 50 वर्षीय झगड़ू पुत्र स्व. भोंदू की शराब के लिए पैसे न मिलने पर मौत हो गई। मृतक के बेटे अलगू ने बताया कि उनके पिता झगड़ू खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे, लेकिन वह लंबे समय से शराब के आदी थे। गुरुवार को उन्होंने घर में शराब पीने के लिए 100 रुपये की मांग की थी।