खलारी थाना के बगल स्थित खलारी जामा मस्जिद के समीप से गुरूवार शाम 6 बजे स्थानीय पत्रकार मोहम्मद मुमताज अहमद का हीरो पैशन प्रो माटारसाइकिल नंबर JH01A,N6057 चोरी हो गई। इस संबंध मोहम्मद मुमताज अहमद ने बताया कि गुरूवार की अपनी हीरो पैशन प्रो माटारसाइकिल को खलारी जामा मस्जिद के समीप खड़ा कर मस्जिद में गए थे। वहां से वापस लौटने पर पाया कि उनकी मोटरसाइकिल गायब है।