कटंगी: मोहर्रम पर्व को लेकर कटंगी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
आगामी मोहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार 25 जून को दोपहर 12 बजे कटंगी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विवेक कुमार शर्मा ने की। इस दौरान थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुशराम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मुस्लिम समुदाय के सदर नवाब खान मौजूद रहे। k