रुन्नी सैदपुर: घर से भागी युवती ने प्रेमी संग रचाई शादी, वीडियो जारी कर कहा– "अपनी मर्जी से की है शादी
घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ शादी करने वाली एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उसने अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ विवाह किया है और उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है।युवती ने वीडियो में कहा कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से घर छोड़कर प्रेमी के साथ शादी की है।