चाचौड़ा: बीनागंज: टोडी रोड स्थित विद्युत कंपनी कार्यालय में चोरी, चोर DVR और पावर सप्लायर ले गए, पुलिस जांच जारी
चाचौड़ा थाना क्षेत्र के बीनागंज में टोडी रोड पर विद्युत कंपनी कार्यालय में 15, 16 नवंबर 2025 की रात चोरी हो गई। 16 नवंबर को विद्युत कंपनी के JE ने बताया, अज्ञात चोर कार्यालय ओर अलमारी के ताले तोड़कर DVR और पावर सप्लायर चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत करीब ₹10000 बताई गई है। सूचना पर पुलिस में मौका मुआयना कर मामला जांच में लिया है।