बरेली: सो रही महिला पर टूटा मौत का मलबा! बरेली में छत का लेंटर गिरा, महिला गंभीर रूप से घायल चीख-पुकार से दहला मोहल्ला"
बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बंसी नगला मोहल्ले में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब एक पुराने मकान की छत का लेंटर अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में 60 वर्षीय सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8:30 बजे सुनीता देवी अपने कमरे में आराम कर रही थीं, तभी अचानक छत का भार