फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद पुलिस ने घर-घर जाकर एक दिन में 28 जनशिकायतों का मौके पर निस्तारण किया
बुधवार शाम जनपद के सभी थानों पर प्राप्त शिकायतों में से कुल 28 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अभियान से शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, पुलिस घर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण के आधार पर समस्या का समाधान करेगी और दोनों पक्षों से फीडबैक लेकर शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया जाएगा।