CM नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने चली गोलियां! 30 मीटर दूर दो युवकों को मारी गोली, खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचे।।
पटना जिले के बख्तियारपुर में बुधवार शाम एक सनसनीखेज गोलीकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। सीढ़ी घाट कॉर्नर पर बाइक सवार दो युवकों पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने के बावजूद दोनों युवक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर सीधे बख्तियारपुर थाना पहुंचे। पुलिस ने तत्काल दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान विशाल कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। विधायक अरुण कुमार शाह भी अस्पताल पहुंचे और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।