गोगरी: फाइनल परेड पास कर आर्मी जवान बने विक्की कुमार, पूरे धुतौली पंचायत में खुशी का माहौल
Gogri, Khagaria | Jun 20, 2026 धुतौली पंचायत के भूतौली गांव वार्ड संख्या 17 निवासी स्वर्गीय कवींद्र प्रसाद के पुत्र एवं सेना के जवान सूरज कुमार के छोटे भाई विक्की कुमार ने आर्मी जवान प्रशिक्षण की फाइनल परेड सफलतापूर्वक पास कर समाज और पूरे पंचायत का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार समेत गांव में खुशी का माहौल है। शनिवार की शाम पांच बजे उनके घर पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।