मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में चारे को लेकर हुए मामूली विभाग में पीड़िता व उसकी बहनों के साथ परिवार के ही लोगों ने की मारपीट
ओछा क्षेत्र के विक्रमपुर की रहने वाली पीड़ित युवती लक्ष्मी पुत्री जयकुमार ने बुधवार को SP कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में बताया की बीती 19 जनवरी को भैंस के चारे को लेकर परिवार के ही लोगो से मामूली विवाद हो गया था। जिसमें पीड़िता के ताऊ व उनके परिजनों द्वारा पीड़िता व उसकी बहनों के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। वहीं पीड़िता ने SP से शिकायत कर कार्रवाई की मांग।