मिर्ज़ापुर: आपराधिक षडयंत्र के तहत कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने महिला को पकड़ा
शहर कोतवाली पुलिस आपराधिक षडयंत्र के तहत कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादिनि विंध्यवासिनी देवी निवासी सोबरी बिछिया ज्ञानपुर जनपद मदोही ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अभियुक्ता नगीना बेगम को गिरफ्तार कर लिया।