शिवपुरी नगर: भाजपा नेता हड़पना चाहता है जमीन, शराब के केस में झूठा फसवा दिया, लगातर दे रहा है धमकी, घटवरा निवासी ने की एसपी से शिकायत
जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के घटवारा गांव के रहने वाले छोटे लाल जाटव ने बताया कि भाजपा नेता महेंद्र लोधी उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। इसी के चलते मुझे 34 (2) के मामले में झूंठा फसा दिया था। इसके बाद भी वह जमीन के लिए धमकी दे रहा है। पिछोर थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की इसके बाद वह आज अपनी फ़रियाद लेकर एसपी के पास पंहुचा है।