शिवपुरी नगर: जमीन के सामने कार खड़ी करने पर परिवार के घर मे घुसकर की मारपीट, वीडियो भी वायरल, पिछोर निवासी ने की एसपी से शिकायत
जिले के पिछोर कस्बे के रहने वाले रवि साहू ने बताया कि 23 जनवरी की सुबह पड़ोसी अनिल गुप्ता ने कार घर के सामने रख दी थी। जब कार हटाने की बात कही तो घर मे घुसकर मारपीट कर दी है और उल्टा हमारे ऊपर ही मामला दर्ज करा दिया है।जबकि मारपीट उनके साथ हुई थी। जिसका वीडियो भी उसके पास है। इसी शिकायत को लेकर वह आज एसपी ऑफिस पंहुचा है और उचित कार्यवाही चाहता है